Best 150+ Alone Girl Shayari Hindi| अलोन गर्ल शायरी हिंदी

Posted by

जीवन में अकेलेपन का सामना करना भी एक चुनौती होती है। जब हम अकेले होते हैं तो हमें खुद को मजबूत रखने की जरूरत होती है। हमें अपने आप को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए , बल्कि इस अकेलेपन को अपनी ताकत बनाना चाहिए, कि हम अकेले रहकर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। और इस सफर में हम खुद को क्रेडिट करते रहना चाहिए

हम आपके लिए अलोन गर्ल शायरी हिंदी का एक अद्भुत संग्रह लेकर आए है। इसमें आपको Alone Girl Shayari Hindi, अलोन गर्ल शायरी इन हिंदी, Alone Girl Shayari On Life, Alone Girl Shayari 2 Line Hindi आदि पढ़ने को मिलेगा।जो आपके इस सफर में आपका साथ देगा और आपको मजबूत बनाए रखेगा। यह आर्टिकल आपको बहुत पसंद आएगा। इस आर्टिकल को एक बार पूरा जरूर पढ़े।

 

Alone girl shayari

alon girl shayari

अब दरमिया दूरियां जरूरी है,
खुद से, तुम से ओर
जो मेरे कभी अपने थे ही नहीं उन अपने से,

 

 

 

हा दूर जाना है मुझे
जो देखा था मैने कभी जुगनूओं के साथ ,
उन सपनों से
इस बेरहम जमाने से ओर इसकी बेतुकी बहानों से

 

 

 

दूर जाना है मुझे
कभी दिल में जो जागी थी
उन ख्वाइशों से
ओर जो अधूरे रह गए
उन सारी आजमाइशों से

 

 

मेरी इन निगाहों से पूछो
आलम क्या है बेबसी की,
जो बंद हो तो तेरा खयाल
ओर खुली हो तो हजारों सवाल।

 

 

 

 

मुझे तन्हाइयों से शिकायत हो भी तो आखिर कैसे,
ये वो साथी है, जो मुझे कभी तन्हा होने नहीं देता।

 

 

 

alon girl shayari

बहुत कुछ सिखा रहा है ये दौर मुझे,
किताबें संभालने की उम्र में
घर की जिम्मेदारियां संभाल रही हु।

 

 

इश्क छोड़ो इश्क की बात से डर लगता है
वह जाएगा घर मेरा मुझे तो अब बरसात से डर लगता है,
तुम न करना मुझसे बाते एतबार की
मुझे तो अब लोगों के बात से भी डर लगता है।

 

 

ये रात का अकेलापन
ओर बेचैन पड़ा मेरा मन
एक तरफ मेरा दिल जल रहा ओर
एक तरफ नींदों से अनबन।

 

अलोन गर्ल शायरी इन हिन्दी

alon girl shayari

किसी के काबिल नहीं हु में यकीन है मुझे
पर तू भी ठुकराएगा उम्मीद न थी मुझे।

 

 

 

मेरी किरदार कुछ नमक जैसी है,
सभी ने अपनी अपनी स्वाद अनुसार इस्तेमाल किया।

 

 

 

ताश के पत्तों सी है
हम तीनों के किरदार,
वो दोनों बादशाह बेगम
ओर हम ठहरे जोकर।

 

 

 

ख्वाइश है कि अचानक कोई हादसा हो जाए,
में तड़प कर मारु उसके बाहों में
ओर वो जिंदा बच जाएं।

 

 

 

ना जाने मेरा मन क्यों नहीं लगता है कही,
क्या इतनी खाली है ये दुनिया
या खाली पड़ा है मेरा मन।

 

 

 

हम इश्क़ तुमसे कैसे करे,
फिर से तुमपे कैसे मरे,
जिंदा तो रखा मगर जीने नहीं दिया तुमने
अब तुम ही बताओ हम करे तो क्या करे।

 

 

 

कैद हो गई हु खुद में ही कही
जैसे पर कटा कोई परिंदा हु में
मेरी सांसे चलते देख इतनी हैरान मत हों
बस एक बूंद इश्क पे जिंदा हु में।

 

 

 

सच्चाई पे पहरे बहुत है
ये झूठ जैसे गहरे बहुत है
फुर्सत मिले तो देखना कभी आईने में खुद को
ये मासूम दिखने वाले चेहरे के पीछे चेहरे बहुत है।

 

 

 

मेरे लफ्जों को तोल नहीं पाओगे
इसके राज खोल नहीं पाओगे
खामोश हु तो न सता मुझको
अगर ये खामोशी टूटी तो तुम कुछ बोल नहीं पाओगे।

 

 

 

ये जो तन्हाई में जी रहे है
किसे पता कैसे गम पी रहे है
सीने में सवालों के तूफान लिए
हर दम होठों को सी रहे है
जहां लोग पंखे पे लटक जाते है
हम ऐसे हालातों में भी हंसके जी रहे है।

 

 

Alone Girl Shayari Hindi 1 Line

alon girl shayari

बिखरी पड़ी है पन्ने जिंदगी के
समेटु तो खुद बिखर जाऊं
ओर न समेटु तो किधर जाऊं।

 

 

ये जो अकेलापन हैं
बेहतर है किसी के साथ से
बेहतर है किसी के बात से
बेहतर है चुभती रात से
बेहतर है दर्द भरी बरसात से

 

Sad Alone Shayari

 

किसी को खोने का डर देखा है,
ओर वो डर मैने इस कदर देखा है,
ख्वाइशों को जाहिर नहीं करती कभी में
तो देखने दो उसको जी भर के
हा मैने अगर देखा है।

 

 

 

हैरान हु में ये सोच कर
की हम भी ठुकराए गए है,
सुन था लोगों से
हम जैसे तो मोहब्बत के लिए बने है।

 

 

 

 

किसे सुनाए किस्से कहे
क्या हाल हमारा अब हुआ
इस दर्द भरी आंखों में
एक ख्वाब बड़ा बर्बाद हुआ

 

 

 

 

इस सफर में इतने मुसाफिर मिले
कुछ भूले है कुछ याद नहीं
एक वो ही किताबों जैसा था
ओर वो ही मुझको याद हुआ।

 

 

 

Alone Girl Shayari On Life

alon girl shayari

ये सादगी ये मासूमियत
सब बेकार की बाते है,
दिखावे की दुनिया को
दिखावा ही पसंद आते है।

 

 

 

हा मुझे मददगार की जरूरत है
जर्जर सी छत हु में
एक मजबूत दीवार की जरूरत है
ओर अब मेरी खुद से बढ़ती
ये नफरत बता रही है
अब मुझे बस थोड़ी सी प्यार की जरूरत है।

 

 

 

 

क्या सहेजू क्या समेटू में
सब पसंदीदा चीज खो चुकी है,
ओर जिन जिन चीजों का डर था मुझको
वो सारी चीजें अब हो चुकी है।

 

 

 

 

जाना कहा था ओर कहा पहुंच चुकी हु में
अब तो देखो सब कुछ खो चुकी हु में
वो भी क्या वक्त था जब

 

Alone Attitude Shayari In Hindi

 

 

alon girl shayari
हमारी आवाज से महफ़िल गूंजा करती थी
अब तो बस खामोश हो चुकी हु में

 

 

आओ साथ चलते है
मुस्कुराने की कोई वजह ढूंढते है

 

alon girl shayari

जहां न हो कोई खुदगर्जी
एक ऐसी जगह ढूंढते है
सफर तय किए है सालों साल हमने
अब तक सी गई है “ख्वाइश” के पाव

 

 

 

चलो अब रुक कर कही ठहरने की जगह ढूंढते हैं।।
हमारी आवाज से महफ़िल गूंजा करती थी
अब तो बस खामोश हो चुकी हु में

 

 

 

 

क्या हु में
एक नदी का किनारा
जिसे है बस लहरों का सहारा
एक आसमान का तारा
जो टूट जाता है बेचारा
एक तपती दोपहर
जो लगे सबको ज़हर
एक ऐसी लहर जिसे
मिलता नहीं कोई किनारा
बताओ न क्या हु में
एक बेबस बेचारा

 

 

 

कहा जाना था
ओर कहा बढ़ रही हु में
बिना मंजिल के ही
सफर कर रही हु में

 

 

Alone Girl Shayari 2 Line Hindi

alon girl shayari

दूसरों की तकदीर लिखने वाली
खुद की लकीरों को पढ़ रही हु में
यू तो खफा हु नहीं में किसी से
बस खुद ही खुद से लड़ रही हु में
उम्र भर खाली रहा हाथ मेरा
न जाने फिर क्या खोने से डर रही हु में
मुझे यू देख कर हैरान न हो

 

    1. जिंदा हु मगर अंदर से मर रही हु में।

alon girl shayari

जख्म भर जाया करते है दर्दों के अक्सर
मगर रह जाते है उसके निशा उम्र भर

 

 

जख्म दर्द बनते बनते दवा हो गए
ओर हम है जो इस दर्द पे ही फना हो गए

 

 

alon girl shayari

पहले लड़खड़ाए ,गिरे, टूटे, बिखरे
फिर हमने इस बिखराव को अपना लिया

 

 

 

धुंधला है आसमान ओर जमी बंजर है
कोई क्या जानेगा क्या मेरे अंदर है
होठ खामोश ओर ये जो आंखे समंदर है
हा यही मेरे तबाही का मंजर है

 

 

 

एक बूंद इश्क की तलाश में
हम दर्द, वेदना, तन्हाई, रुसवाई
न जाने किस किस से टकराए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *